जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
कुएं में गिर गया बूढ़ा गधा लोग उसे वहीं दफनाने कोˈˈ मिट्टी डालने लगे लेकिन फिर हुआ ये चमत्कार
देवी लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों के नौकरी और कारोबार में होगा चौगुना लाभ, जाने किन्हें भुगतना पद सकता है आर्थिक नुकसान
निल बट्टे सन्नाटा हो चुकी है आँखों की रोशनी? तो येˈˈ पढ़ लीजिये नजर तेज़ करने के घरेलू उपाय
अब बहू की घर में नहीं चलेगी मनमर्जी हाईकोर्ट ने सास-ससुरˈˈ को दिया ये बड़ा अधिकार
निकाह से पहले ससुर ने बहू का देखा कुछ ऐसा कीˈˈ फटी रह गई आखें कहानी पढ़कर दहल जाएगा दिल