Next Story
Newszop

नाव की थीम पर बनेगा हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल, तैयारियां शुरू

Send Push

रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड के रांची स्थित हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन करके पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया। यह समिति की ओर से आयोजित 61 वां दुर्गा पूजा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के सचिव इंदरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण बाउरी और रजनीश सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ बाउरी सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।

समिति की ओर से बताया गया इस बार पूजा पंडाल का स्वरूप पूरी तरह से नाव की थीम पर आधारित होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी दौरान, पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।

समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन यादव ने कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा राजधानी रांची का एक ऐतिहासिक पर्व है, जिसे हर साल सामाजिक एकता और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now