रायपुर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 675.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज बुधवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1136.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 340.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 610.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 558.5 मि.मी., गरियाबंद में 561.4 मि.मी., महासमुंद में 563.6 मि.मी. और धमतरी में 540.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 700.6 मि.मी., मुंगेली में 709.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 845.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 878.1 मि.मी., कोरबा में 737.3 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 654.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 607.8 मि.मी., सक्ती में 746.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 529.8 मि.मी., कबीरधाम में 503.1 मि.मी., राजनांदगांव में 572.7 मि.मी., बालोद में 640.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 825.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 473.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 525.5 मि.मी., सूरजपुर में 847.9 मि.मी., जशपुर में 764.2 मि.मी., कोरिया में 788.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 732.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 806.9 मि.मी., कोंडागांव में 539.9 मि.मी., नारायणपुर में 715.6 मि.मी., बीजापुर में 836.3 मि.मी., सुकमा में 546.2 मि.मी., कांकेर में 699.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 738.8 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहबाज़ शरीफ़ की 'आर्मी रॉकेट फ़ोर्स कमांड' बनाने की घोषणा
अपने स्तन के दूध को बेचकर परिवार का सहाराˈ बनी यह महिला बोली- इससे चलता है मेरे परिवार का खर्च
पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम: राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी
यूएस ओपन 2025: 45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स को वाइल्ड कार्ड, 1981 के बाद सबसे उम्रदराज सिंगल्स खिलाड़ी बनेंगी
भोपालः विशाल जल तिरंगा यात्रा आज, बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग