बलिया, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर टोटी वाले दिए बयान पर बवाल मच गया है। केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहे पर सपा के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था जिससे सपा कार्यकर्ता बौखला गए थे। उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की यह शर्मनाक हरकत है। यह सपा कार्यकर्ता मेरी बेटी को डराना चाहते थे। मेरी बेटी डर गई है। स्कूल नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। लेकिन यह योगी जी की सरकार है। मैं योगी जी की विधायक हूं। इसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
You may also like
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए MP से उठे हाथ, अशोकनगर सिख समाज ने एकत्रित की राशि, प्रभावितों से मिलकर सौंपेंगे
AFG vs UAE: ट्राई सीरीज में आख़िरी ओवर के रोमांच में अफगानिस्तान ने यूएई को 4 रनों से हराया
प्रियंका चोपड़ा ने 'लोकाह' के लिए किया खास जश्न
त्रिकोणीय टी20 सीरीज : रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने यूएई को हराया
अभिनेता आशुतोष राणा ने किए महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान