रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को
येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
इतिहास का वो हिंदू सम्राट जिसकी थीं 35ˈ मुस्लिम बेगमें – जानिए क्यों कांपते थे दुश्मन
जैन धर्म में सूर्यास्त के बाद भोजन न करने के पीछे के कारण
कोलकाता से अमृतसर जा रही ट्रेन में महिला पर पेशाब करने का मामला
करीना कपूर खान नहीं मानती हिंदू धर्म कोˈ शादी के पहले ही अपना लिया था ये कल्चर बच्चों को भी
सुहागरात के बाद दुल्हन ने अचानक कर दियाˈ ऐसा खुलासा सुनकर दूल्हे के उड़ गए होश कर दिया ऐसा कांड किसी को नहीं हुआ यकीन