04 सितंबर 1948 का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन लॉर्ड माउंटबेटन ने स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल के पद से इस्तीफा दिया था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर राजनीतिज्ञ सी. राजगोपालाचारी ने यह दायित्व संभाला था।
राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल बने। इससे पहले तक यह पद हमेशा ब्रिटिश अधिकारियों के पास रहा था। उनके इस उच्च पद पर आसीन होने से भारतीयों के आत्मसम्मान को नई ऊँचाई मिली और यह स्वतंत्र भारत की संप्रभुता का प्रतीक बना।
राजगोपालाचारी न सिर्फ गांधीजी के करीबी सहयोगी थे बल्कि वे नैतिक मूल्यों, सादगी और नीतिपरक राजनीति के लिए भी जाने जाते थे। गवर्नर-जनरल के रूप में उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।
यह घटना स्वतंत्र भारत की उस यात्रा का प्रतीक है जहां शासन और प्रशासन की बागडोर पूरी तरह भारतीयों के हाथों में आ गई थी।
अन्य अहम घटनाएंः
1665 – मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेनिश निवासियों द्वारा कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स शहर की स्थापना की गई।
1825 – भारत के महान राष्ट्रवादी नेता और ब्रिटिश संसद के सदस्य दादाभाई नौरोजी का जन्म हुआ, जिन्हें ‘भारतीय राजनीति का पितामह’ कहा जाता है।
1888 – जॉर्ज ईस्टमैन को पहले रोल-फिल्म कैमरे (कोडक) के लिए पेटेंट मिला।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने 4 सितंबर को अपना पद त्यागा। जिसके बाद सी. राजगोपालाचारी ने कार्यभार संभाला था।
1951 – राष्ट्रपति ट्रूमैन ने पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीविजन प्रसारण किया, जिसमें उनके उद्घाटन भाषण को पूरे देश में प्रसारित किया गया।
1967 – महाराष्ट्र का कोयना बांध 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया, जिससे 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1985 – अटलांटिक महासागर में 73 सालों से डूबे जहाज टाइटैनिक के मलबे की पहली तस्वीरें सामने आईं।
1998 – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से गूगल को एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी गलती थी।
1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006 – ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2009 – कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2011 – जमैका की पुरुष रिले टीम ने उसैन बोल्ट के नेतृत्व में 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा में 37.04 सेकंड के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2012 – पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
जन्मः
1825 – दादा भाई नौरोजी – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1895 – सियारामशरण गुप्त – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1904 – प्रेमेन्द्र मित्र – बंगाली कवि, लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1909 – ब्रज कुमार नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
1924 – के. वी. रघुनाथ रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1941 – सुशील कुमार शिंदे – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – ऋषि कपूर – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
1962 – किरण मोरे – भारतीय क्रिकेटर हैं।
1971 – लांस क्लूजनर – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
1982 – गौरव गोगोई – भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
निधनः
2015 – विल्फ्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञऔर गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
2006 – सत्येन्द्र नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1997 – धर्मवीर भारती – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1984 – भोला पासवान शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री।
1975 – बलदेव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक।
1912 – मोहनलाल विष्णु पंड्या – भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः
राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
₹2.4 करोड़ की पॉलिसी के बावजूद निवा बूपा को आलोचनाओं का करना पड़ा सामना
पति बना हैवान, पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार
शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को शिक्षक दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया
चांदी के 'रथ' में बिराजे भगवान, इंद्रदेव ने बरसात कर किया स्वागत, झलझूलनी एकादशी मेले में निकाली शोभायात्रा
युवक की तालाब में डूबकर माैत