Brahma Muhurta Benefits : सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद खास माना जाता है। कहते हैं कि इस समय जागने से न सिर्फ सौंदर्य, बल, विद्या और बुद्धि मिलती है, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इसका असर उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने से न सिर्फ शरीर को फायदा होता है, बल्कि दिमाग भी तेज होता है। फिर भी, कई लोग इसके फायदे जानते हुए सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। तो आइए, जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और सुबह जल्दी उठने के लिए कौन से आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में जागने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे पाचन होगा दुरुस्तब्रह्म मुहूर्त में जागने से शरीर की जैविक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम नियमित रहती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर काम करता है। सुबह जल्दी उठने से खाना अच्छे से पचता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
दिनभर रहेंगे तरोताजासुबह के समय हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है। ब्रह्म मुहूर्त में जागने से शरीर को ताजगी और एनर्जी मिलती है। इससे दिनभर थकान कम रहती है और आप हर काम को जोश के साथ कर पाते हैं।
नींद का चक्र बनेगा बेहतरब्रह्म मुहूर्त में उठने से नींद का पैटर्न नियमित हो जाता है। इससे अनिद्रा की समस्या कम होती है और रात को गहरी नींद आती है। अगर आप रात को अच्छी नींद लेते हैं, तो दिन में भी आपका मूड अच्छा रहता है।
इम्यूनिटी होगी मजबूतनियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में जागने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस समय हवा में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्रिदोषों (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करती है और हार्मोन्स को बेहतर बनाती है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियां दूर रहती हैं।
तनाव से मिलेगी राहतब्रह्म मुहूर्त में चारों तरफ शांति होती है। इस समय ध्यान, योग और प्राणायाम करने से मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। यह समय दिमाग को फोकस करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी बेस्ट है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेब्रह्म मुहूर्त में जागने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं। सबसे पहले, रात को जल्दी सोने की आदत डालें। कोशिश करें कि रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर लें। रात का खाना हल्का रखें, जैसे खिचड़ी या सलाद, ताकि सुबह जल्दी उठने में आसानी हो। इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त से 15 मिनट पहले अलार्म सेट करें। शुरुआत में आपको थोड़ी सुस्ती लग सकती है, लेकिन कुछ दिनों में यह आदत बन जाएगी और सुबह जल्दी उठना आसान हो जाएगा।
You may also like
थ्येनचिन एससीओ शिखर सम्मेलन 2025: सहयोग, विकास और साझा भविष्य की दिशा
'द हंड्रेड' में शानदार प्रदर्शन का इनाम, इंग्लैंड टी20 टीम में शामिल हुए जॉर्डन कॉक्स
बिहार में करमा पर्व की खुशी मातम में बदली, डूबने से सात लोगों की मौत
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल : कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया
पीएम मोदी के खिलाफ राहुल-तेजस्वी ने अपशब्द नहीं कहे हैं: हुसैन दलवई